Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the eikra domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/nityam/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
श्री अमरनाथ यात्रा बहाल करने हेतु प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन – NITYAM Foundation

श्री अमरनाथ यात्रा बहाल करने हेतु प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

देवास। वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड व भारत सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है जिसके विरोध व वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा शीघ्र चालू करने को की मांग को लेकर शिव शक्ति सेवा मंडल देवास द्वारा एम रोड स्थित खेड़ापति मंदिर से अमरनाथ यात्रा बहाल करो के नारे लगाते हुए जिलाधीश कार्यालय जाकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन मंडल के भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने करते हुए कहा श्री अमरनाथ यात्रा हिंदुओं के लिए एक पवित्र यात्रा है। बीते 2 साल से देशभर के शिव भक्त श्री अमरनाथ यात्रा करने से वंचित रहे हैं तो वहीं इस वर्ष भी भारत सरकार व श्राइन बोर्ड द्वारा कोरोना महामारी के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद पूरे देश के शिव भक्तों में रोष व्याप्त है। ज्ञात हो वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के कारण यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया गया था तो वहीं वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी, जिस कारण पूरे देश के शिव भक्त बीते 2 साल से अमरनाथ यात्रा करने से वंचित रहे थे। और जब वर्ष 2021 की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण शुरू हुए तो बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा हेतु पंजीकरण कराये और यात्रा पर जाने हेतु काफी उत्सुक थे। परन्तु इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के रद्द होने के कारण शिव भक्तों को यात्रा से वंचित रहना पड़ेगा। जब देश में कोरोनावायरस सीमा पर था तब देशभर में चुनावी रैलियां लाखों लोगों के साथ संपन्न हुई। वर्तमान में देश में कोरोना का प्रकोप बहुत कम है और देशभर में बहुत से श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा हेतु अपने पंजीकरण करा लिया है। इसलिए हम भारत सरकार व अमरनाथ श्राइन बोर्ड से मांग करते हैं कि श्री अमरनाथ यात्रा को सीमित संख्या एवं वैक्सीन के दोनों डोज लगे श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति के साथ इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को बहाल करने की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर मंडल के आनंद सिंह ठाकुर, शेलेन्द्र सिंह गौड़, शेखर कौशल, विनोद जैन, अतुल बागलिकर, संदीप चौबे, नईमिश तिवारी, पवन विजयवर्गीय, संदीप पडियार, भारत यादव, जितेंद्र रघुवंशी सहित मंडल के आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *