Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the eikra domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/nityam/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शास्त्री जी एवं गांधी जी के आदर्शों से हमें आज भी ऊर्जा मिलती हैं :- एच एल खुशाल – NITYAM Foundation

शास्त्री जी एवं गांधी जी के आदर्शों से हमें आज भी ऊर्जा मिलती हैं :- एच एल खुशाल

देवास। ” शास्त्री जी सहज,सरल, निष्ठावान एवं सादगी की मूर्ति थे एवं गाँधी जी ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अहिंसा को मुख्य रूप से अपनाया था। हमें इन दोनों व्यक्तित्व के आदर्श से हमें आज भी ऊर्जा मिलती है” उक्त विचार शास्त्री जयंती एवं गाँधी जयंती के अवसर पर अपने मुख्य आतिथ्य के रूप में जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच.एल. खुशाल ने कही।
भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश  जिला संघ देवास के सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि 2 अक्टूबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता मोहनदासकरमचंद गाँधी जी की  जन्मजयंती के अवसर पर जिला संघ द्वारा शिशु विहार उ. मा. वि. देवास पर सर्वधर्म सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एच.एल. खुशाल जिला कमिश्नर स्काउट गाइड एवं जिला शिक्षा अधिकारी देवास थे।अध्यक्षता श्री अजय सोलंकी सहायक संचालक शिक्षा देवास ने की। विशेष अतिथि श्री अशोक साहू, प्राचार्य नागदा हाई स्कूल थे।अतिथियों द्वारा दोनों महान व्यक्तित्व के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलन किया। स्वागत भाषण जिला संघ के अध्यक्ष मनोज जोशी ने दिया। इस अवसर पर जिला संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता वॉटसन,श्रीमती पुष्पा भारती,नरेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष मेहरबान सिंह पारसनिया,सहसचिव अश्विन घोरपड़े, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती ममता सक्सेना, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रामचन्द्र सोलंकी, दीपचंद सोनी, ब्लॉक सचिव सुभाष तिवारी, देवकरण सोलंकी, देवेन्द्र मिश्रा गाइडर नीतू चौधरी,आशीष एवं शिशु विहार स्कूल के स्काउट – गाइड, छात्र एवं छात्राऐ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से निकालते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त  हुई ।समस्त उपस्थित जनों द्वारा सर्वधर्म समभाव की प्रार्थना प्रातःस्मरामी, सरस्वती वंदना, गुरू महिमा, रामधुन आदि गाई गयी।
मुख्य अतिथि ने शास्त्री जी एवं गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउट के जनक लॉर्ड पेवेल ने कहा है कि एक सच्चा स्काउट त्याग एवं सेवा सर्वप्रथम अग्रणी भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के सूत्रधार जिला संगठन आयुक्त स्काउट मनोज पटेल थे।आभार भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश देवास जिला संघ के सचिव हेमेन्द्र निगम ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *