प्राइड ऑफ देवास से सम्मानित हुई अभिनेत्री नेहा कपूर
बॉलीवुड फिल्मों, वेब सीरीज, धारावाहिक और एड फिल्मों के माध्यम से कर रही हैं देवास का नाम रोशन
देवास। बॉलीवुड में देवास का नाम रोशन करने वाली देवास की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री नेहा कपूर के देवास आगमन पर रिविलेशन सॉल्यूशन और देवास सोशल मीडियाप्राइड ऑफ देवास अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब के डायरेक्टर सैयद सादिक अली और खलील अहमद शेख ने बताया कि नेहा कपूर देवास की ऐसी शख्सियत है जिन्होंने देवास के नाम को बॉलीवुड में ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मशहूर दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी पिछले वर्ष इनको प्रदान किया गया था। कुमकुम भाग्य जैसे चर्चित धारावाहिक के साथ ही दूरदर्शन के धारावाहिक मशाल, ये कैसे लोग, बिंदास टीवी पर प्रसारित हल्ला बोल, लाइफ ओके पर प्रसारित अजीब दास्तां है ये, कलर्स टीवी पर मेरी आशिकी तुम से और रियलिटी शो झूमे नाचें गाएं, हिंदी फिल्म फालतू में अपने शानदार अभिनय से नेहा ने अपने दर्शकों के दिलों पर राज किया। वर्तमान में वेब सीरीज की दुनिया में भी नेहा कपूर की भूमि, मीमांसा और हिडेन जैसी बहुचर्चित वेब सीरीज अमेजऩ, टॉकीज और पिंग जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।सामाजिक संस्था रिविलेशन सॉल्यूशन और देवास सोशल मीडिया द्वारा डायरेक्टर सैयद सादिक अली, खलील अहमद शेख, नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति और रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश सोलंकी, ज्योतिष एवं अध्यात्म गुरु रवि सोनी , राघवेंद्र सिंह बुंदेला, पत्रकार खुमान सिंह बैस, पल्लवी ठाकरे, अबरार अहमद द्वारा प्राइड ऑफ देवास अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेहा कपूर ने कहा कि देवास का नाम बॉलीवुड के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी रोशन हो रहा है, यहां पर जिलाधिकारियों ने शंकरगढ़ और स्पोर्ट्स पार्क के रूप में नई पहचान स्थापित की है। आने वाले समय में यहां पर फिल्मसिटी का विकास भी प्रस्तावित है जिससे यहां के कलाकारों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। देवास के लिए और कलाकारों की ट्रेनिंग के लिए भी हम हमेशा तैयार हैं और भविष्य में एक्टिंग और मॉडलिंग के लिए देवास में ट्रेनिंग सेंटर की भी शुरुआत कर सकते हैं। अभिनेत्री नेहा कपूर ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शीलनाथ धूनी संस्थान पर भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए उनके साथ उनकी माताश्री सी के कपूर भी उपस्थित रही।
