लव कुश सुर संगम संस्था ने किया फिल्मी गीतों का आयोजन

देवास। लवकुश सुर संगम संस्था के संचालक अनिल नायक ने बताया 3 अक्टूबर को एक कैफ़े में फिल्मी गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप्ति निगम द्वारा शानदार सरस्वती वंदना से किया गया। सभी कलाकरो द्वारा गीत और गज़़लों की एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे  रामजीतसिंह, संतोष शर्मा, संतोष दरकदार, डॉक्टर शिवनंदन वर्मा , दीप्ति निगम, शिल्पी अग्निहोत्री,मनीष उपाध्याय,अजय सोलंकी , रामनिवास कुमावत, बाबु सोलंकी, प्रीति चौधरी, जीवनसिंह,गणेश तंवर, जयंत रेडेकर, दिनेश कुमार बावने, विनोद चौहान ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर देवास के सुप्रसिद्ध गायक देवेंद्र पंडित (मिनी महेन्द्र कपूर) का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा डॉ. शिवनंदन वर्मा का जन्मदिन मनाया।  अंत मे आभार अनिल नायक माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *