देवास । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा देवास द्वारा मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति के साथ कई आयोजन संपन्न हुए । 02 अक्टूबर को प्रशासन के साथ मिलकर नशा मुक्ति प्रभात फेरी के आयोजन में भागीदारी की । उसके बाद गायत्री शक्तिपीठ पर चल रही नियमित बाल संस्कार शाला में बच्चों ने नशे पर, गांधीजी के ऊपर निबंध एवं चित्र बनाकर इस अभियान को सफल बनाया । गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान गायत्री परिवार का मुख्य अभियान है जो निरंतर देश भर में हर संस्कार के साथ किया जाता है जिसमें बुराई के रूप में अपनी एक नशे की लत व बुराई को छोड़ा जाता है द्य बाल संस्कार शाला अभियान प्रभारी केशव पटेल ने बाल संस्कार शाला का मुख्य उद्देश्य बताया कि बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास भी अनिवार्य है, केवल पढ़ाई के द्वारा हम सभ्य नहीं रह सकते । बाल संस्कार शाला में बच्चों को योग, संगीत, अंग्रेजी एवं प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है । बच्चे अपने परिवार में रहकर बड़ों के प्रति आदर सम्मान और अपने कार्य स्वयं करें इस हेतु प्रेरित किया जाता है । गांधी जयंती के उपलक्ष में बच्चों ने बड़ी खुशी एवं उत्साह पूर्वक निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जिन्हें बाद में पुरस्कृत भी किया जाएगा | बाल संस्कार शाला में आशीष वर्मा, अभिषेक कुशवाह, शिवम निहाले, दुर्गा पटेल, शरद शर्मा आदि सराहनीय सहयोग रहा ।
- 03 Oct
- 2021
