देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेलम बघेल के निर्देश अनुसार विभाग परियोजना अधिकारी मोहन लाल अहिरवार, पर्यवेक्षक कविता सोनगरा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना राणा के मार्गदर्शन में आवास नगर सेक्टर में सेम बच्चे एवं मेम श्रेणी वाले बच्चे के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग से डॉक्टर प्रीतिबाला पाटीदार, सविता राठौड एवं गोरी जोशी मैडम ने स्वास्थ्य चेकअप किया एवं दवाइयां वितरित की। डेंगू एवं कोविड-19 से बचाव के लिए समाजसेवी डॉक्टर मनीषा बापना द्वारा 50 बच्चों को पोस्टिक किड्स जिसमें चने, मूंगफली के दाने, खारक दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद राज वर्मा, बिंदेश्वरी वर्मा एवं सभी कार्यकर्ता सहायिका का सहयोग रहा। इस अवसर पर आवास नगर की महिला बच्चे उपस्थित रहे।
- 29 Oct
- 2021
