बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम नावदा आंगनवाड़ी में हुआ सम्पन्न

देवास। टोंकखुर्द परियोजना अंतर्गत संवरसी सेक्टर के गांव नावदा में बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुपरवाइजर नीतू हनवाल, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रुकमणी यादव व सहायिका सीता सूर्यवंशी सहित गाँव के बच्चे सहित उनकी माताएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंतर्गत अति कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी बुलाकर खाना, नाश्ता, अतिरिक्त आहार, पोषण आहार, दूध स्वास्थ्य जांच एवं मल्टीविटामिन सिरप, एल्बेंडाजोल सिरप, आयरन सिरप दवाइयां दी गई। केंद्र पर होने वाली पोषण वाटिका में से बच्चों को सब्जियां वितरित की गई एवं बच्चों को सुरजना के पत्तो का पाउडर भी दिया गया। माताओं को बच्चों के खाने में नारियल का तेल डालकर देने की समझाइश दी गई एवं केंद्र पर भी बच्चों को खाना दिया गया। उसमें नारियल का तेल डालकर दिया गया। जिससे बच्चों के वजन में वृद्धि हो रही है। बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम महिला बाल विकास जिला अधिकारी रेलम बघेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत बच्चो को नवंबर में कुपोषण का लक्ष्य रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *