29 वर्षो से जिला अस्पताल में सेवा दे रहे रेडियोग्राफर श्री तोमर को दी भावभीनी विदाई

देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग में विगत 29 वर्षो से सेवा दे रहे वरिष्ठ रेडियोग्राफर एवं प्रगतिशील रेडियोग्राफर संघ के मार्गदर्शक नरेन्द्र सिंह तोमर सेवानिवृत्त हुए। श्री तोमर ने निस्वार्थ रूप से हर विकट परिस्थितियों में अपनी सेवाएं जिला अस्पताल में आए मरीजों को प्रदान की। उन्होंने अपने ज्ञान एवं अनुभव से विभाग एवं हॉस्पिटल स्टाफ की सदैव मदद की। श्री तोमर का सेवानिवृत्त होने पर रेडियोग्राफर लिंकन अब्राहम के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं भावभीनी विदाई दी। लिंकन ने बताया कि श्री तोमर एक सरल स्वभाव, मृदुभाषी, समय के पाबंद एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी रहे। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह, डॉ. अतुल कुमार बिड़वई, डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. मनोज सोनी, शांतिलाल सोलंकी, रैनसम विल्सन, अंतिम गाडगे, रोहित परमार, रेखा भटनागर, अनिल सोनार्थी, सुरेश अलावा, धर्मेंद्र मेडावत, विमल पाटीदार, श्रीमती भावना सहित अस्पताल के समस्त स्टॉफ ने संयुक्त रूप से विदाई समारोह आयोजित कर उनका पुष्पमाला एवं शॉल-श्रीफल से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *