अभाविप के अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन

देवास। माँ चामुंडा की पावन नगरी देवास में होने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 54 वे प्रांत अधिवेशन (14–15 फरवरी 2022) के निमित्त अधिवेशन कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कला मंच अखिल भारतीय प्रमुख श्री जे. पी. निरंजन, विशेष अतिथि प्रांत संगठन मंत्री नीलेश सोलंकी, प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी,  प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान एवं अभाविप के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद पूर्व कार्यकर्ता बैठक गुजराती गार्डन में संपन्न हुई। उक्त जानकारी अभाविप नगरमंत्री राजेश्वर यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *