बाँछड़ा समुदाय की बहिनों को जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह जी ने ई-रिक्शा प्रदान किए।

मन्दसौर-गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मातृ शक्ति स्वाभिमान, स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए समाज के अन्तिम छोर बाँछड़ा समुदाय की बहिनों को मध्यप्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री व मन्दसौर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धन सिंह जी ने ई-रिक्शा प्रदान किए।
समारोह स्थल से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तक ई-रिक्शा की यात्रा विधायक श्री यशपालसिंह जी व प्रान्त प्रमुख रवि बुन्देला के साथ की।सभी दस रिक्शों में विशिष्ट अथितियों श्री देवीलाल जी धाकड़ विधायक, जिलाधीश श्री गौतम सिंह जी,वंशीलाल जी गुर्जर, मदनलाल जी राठौर, कैलाश जी चावला,प्रियंका जी गोस्वामी,रविन्द्र जी पाण्डेय, प्रीतेश जी चावला, नानालाल जी,विजय अठवाल,बासुदेव धनगर,बंटी दाहिमा सहित अनेक गणमान्य महानुभावों ने यात्रा की और इन बहिनों को यात्रा व्यय भी दिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया नारी सम्मान में यह कार्य मन्दसौर शहर में कौतुहल का विषय रहा एवं मध्यप्रदेश में नवाचार बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *