Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the eikra domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/nityam/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
वैक्सीनेशन महा-अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी जिलेवासी वैक्सीन लगवाये – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला – NITYAM Foundation

वैक्सीनेशन महा-अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी जिलेवासी वैक्सीन लगवाये – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

   देवास 28 जून 2021/ जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का महा-अभियान जारी है। जिले में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में वैक्‍सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान में लोगों ने वैक्सीनेशन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिले में देवास अर्बन और टोंकखुर्द में वैक्‍सीनेशन का कार्य किया गया। जिसमें 3 हजार व्‍यक्तियों को वैक्‍सीने लगाने का लक्ष्‍य रखा गया था। लक्ष्‍य के विरूद्ध सोमवार को  03 हजार 237 व्‍यक्तियों का वैक्‍सीनेशन हुआ। जिले में वैक्‍सीनेशन महा-अभियान  तहत  पांच दिन में 01 लाख 54 हजार  832 व्‍यक्तियों  का  वैक्‍सीनेशन हुआ है तथा  जिले मे अब तक वैक्‍सीन के 4 लाख 52 हजार 136 डोज लगाये गए है।

     वैक्‍सीनेशन महा-अभियान में  सोमवार  को देवास अर्बन में  03 हजार  037 व्‍यक्तियों तथा टोंकखुर्द में 200,  व्यक्तियों को वैक्‍सीन लगाई गई।

           कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा की सभी जिलेवासियों के सहयोग से ही देवास जिले में वैक्‍सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन के प्रति आमजन में दिखे रूझान से यह कहा जा सकता है कि अब जिले का प्रत्येक नागरिक अफवाहों से परे हट कर वैक्सीन को अपनी निजी जिम्मेदारी मान रहा है।

         कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान के अंतर्गत 18+ आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आप सभी जिलेवासीयों के सक्रिय सहयोग से जिले में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है।

           कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हुए कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *